
कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल शुक्रवार को कटनी आगमन हो रहा है। वे दद्दा धाम जाकर पूज्य संत वैकुंठवासी दद्दा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 29 मई की प्रात: 10.30 बजे कटनी आयेगे और स्थानीय कार्यक्रम मे शामिल होने के पश्चात प्रात:11.30 बजे यहां से उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को प्रात:9.30 बजे उमरिया एयर स्ट्रिप पहुचेगे।
यहां से सडक मार्ग से प्रात: 10,30 बजे कटनी आयेगे। मुख्यमंत्री जी कटनी के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सडक मार्ग से प्रात: 11,30 बजे उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान उमरिया से दोपहर 12.30. बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलााध्यक्ष रामरतन पायल ने मुख्यमंत्री के कटनी आगमन की पुष्टि की है।








