Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन आज

SHIV

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जबलपुर आगमन होगा। श्री चौहान सिहोरा, पाटन, पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज दोपहर बाद 3.45 बजे हैलीकॉफ्टर से कुंडम आगमन होगा । जहां सिहोरा विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती नंदिनी मरावी के समर्थन में मुख्यमंत्री कुंडम में जनसभा करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे पाटन विधानसभा के कटंगी स्थित बालक हाई स्कूल के पास दशहरा मैदान में प्रत्याशी अजय विश्नोई के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री चौहान शाम 6.30 बजे पूर्व विधानसभा से सुब्बा शाह मैदान रद्दी चौकी में अंचल सोनकर के समर्थन में जनसमूह को संबोधित करेंगे। श्री चौहान रात्रि 8.15 बजे पश्चिम विधानसभा में प्रत्याशी श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू के समर्थन में गुप्तेश्वर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल रवाना होंगे।

Exit mobile version