jabalpur
मुख्यमंत्री ने की आमसभाएं

जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार 16 नवम्बर को जबलपुर जिले का तूफानी दौरा किया व कई आमसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों की खुशहाली के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर जाहिर की। इन आमसभाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने यह आमसभा सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के कुंडम, पाटन-कटंगी विस, क्षेत्रपूर्व विस क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र में की।








