jabalpur

मुंह में तलवार मारकर जबड़ा तोड़ा

जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत लटकारी का पड़ाव में रुपयों के लेनदेन पर अमित गुप्ता पर अमित विश्वकर्मा, अक्कू व उसके तीन साथियों ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में अमित गुप्ता मुंह व जबड़े में चोट आई और वह गिर गया। हमला होते देख आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। हमले में घायल अमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर अमित गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार लटकारी का पडाव सब्जी मंडी क्षेत्र में रहने वाले अमित गुप्ता बाजार में सब्जी का कारोबार करते हैं, जिनका पिछले दिनों रानीताल चौक पर अमित विश्वकर्मा से 25 सौ रुपयों के लेनदेने पर विवाद हो गया.
बीती रात 12 बजे के लगभग अमित गुप्ता पड़ाव हनुमान मंदिर के पास मोटर साइकल पर बैठकर किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, इस दौरान अमित विश्वकर्मा, अक्कू अपने तीन साथियों के साथ आए और अमित गुप्ता पर तलवार से हमला कर दिया, हमले में अमित के मुंह में चोट आई, जबड़ा टूट गया, हमला होते ही अमित गिर गया, इसके बाद हमलावरों ने फिर हमले किए, जिससे अमित गुप्ता के सिर, चेहरे, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई। हमले की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने खून से लथपथ हालत में अमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर अमित की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply