जबलपुर. आरपीएफ जबलपुर को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब मुंबई से चोरी कर लाए जा रहे 2 किलो सोना को बरामद किया गया. मामले में रीवा निवासी तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है.उक्त सोना नवी मुंबई के एक व्यापारी द्वारा ले जाया जा रहा था जिसे 5 नवंबर को तीनों आरोपियों ने चोरी कर लिया व्यापारी ने इसकी सूचना नवी मुंबई में पुलिस में दर्ज कराई थी. जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को सतर्क कर दिया जिसके चलते मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को तीनों आरोपी इंटरसिटी हबीबगंज से सुबह जबलपुर उतरे तो बताए गए न्यू होली हुलिए के आधार पर तीनों संदिग्धों कि तलाशी ली जिस में चोरी किया गया सोना मिल गया आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है.
मुंबई से चोरी किया गया सोना जबलपुर में पकड़ा गया

