Latest

मुंबई : इमारत में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 25 को बचाया

मुंबई। मुंबई के परेल इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग 14 माले की इमारत के 12वें माले पर लगी थी और सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। आग लगने के बाद इमारत में फंसे 25 लोगों को निकाला गया था लेकिन इनमें से 4 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जिस इमारत में आग लगी वहां उपरी माले पर कई लोग फंसे हुए थे और दमकल की टीमों ने सभी लोगों को निकाल लिया है।

बचाए गए लोग काफी डरे हुए हैं। जिन्हें इमारत से निकाला गया है उनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि परेल के हिंदमाता इलाके में यह इमारत 4 साल पहले ही बनी थी। प्रारंभिक रूप से आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply