Site icon Yashbharat.com

मिलिये देश की टॉपर नन्दनी से जो बनना चाहतीं है इंजीनियर

nadini toppers 29 05 2018 1

वेब डेस्क। सीबीएससी दसवीं की परीक्षा में देश में चार टॉपरों में से एक शामली की नंदिनी गर्ग ने 499 अंक प्राप्त किये हैं। स्कॉटिश इंटरनेशनल शामली स्कूल से पढ़ाई करने वाली नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावक व अध्यापकों को देती हैं। वह कहती हैं कि हमारे स्कूल के सभी अध्यापक बहुत सहयोगी हैं। उन्होंने हमें सदा ही प्रोत्साहित किया है। वह कहती हैं कि मैंने ट्यूशन के बिना सेल्फ स्टडी की है। वह दिन में चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी।

इंजीनियर बनने का है सपना

नंदिनी कहती हैं कि वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियङ्क्षरग करना चाहती हैं। नंदिनी के पिता राजीव गर्ग व्यवसायी हैं और बाबा विजय कुमार गर्ग रिटायर्ड डीआइजी। वह कहती हैं कि वह अपने पिता से बहुत प्रभावित हैं।

नहीं सोचा था कि टॉप करूंगी

नंदिनी कहती हैं कि परीक्षा में बहुत मेहनत की थी। यह नहीं सोचा था कि देश में प्रथम स्थान प्राप्त करूंगी। प्रथम स्थान प्राप्त कर बहुत प्रसन्नता हो रही है। घर में भी सभी लोग बहुत उत्साहित और खुश हैं।

तनावरहित होकर करें तैयारी

अब दसवीं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए नंदिनी कहती हैं कि आप सभी तनाव रहित होकर तैयारी करें। सिर्फ पढ़ाई करें और रिजल्ट के विषय में बिल्कुल न सोचें।

Exit mobile version