Coronavirus Bhopal News : भोपाल। राजधानी में सब्जी व नमकीन के बाद अब कोरोना का संक्रमण मिठाई की दुकान तक पहुंच गया है। मंगलवारा थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर कार्य करने वाला एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। लॉकडाउन में दुकान से चोरी-छिपे मिठाई बेची जा रही थी। ऐसे में संपर्क में आए ग्राहकों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
वहीं, लोगों को मिठाई से कोरोना फैलने का भय भी सता रहा है। हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि लोगों को घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। मिठाई खाने से कोरोना नहीं होगा किंतु दुकानदार या काम करने वालों के संक्रमित होने से संक्रमण फैल सकता है।

