Site icon Yashbharat.com

मिट्ठूलाल जैन सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

mitthulal jain tota

कटनी। पार्टी के प्रशासनिक कार्य देखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता मिट्टू लाल जैन को जिला पंचायत में सांसद नागेंद्र सिंह ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिला पंचायत के सीईओ तथा कलेक्टर को इस आशय को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि आगामी समय में जिला पंचायतों की बैठक सहित अपेक्षित कार्यों में श्री जैन को सम्मलित किया जाएगा।

सांसद के द्वारा मिठ्ठू लाल जैन को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमति पद्मा शुक्ला, महापौर शश्ंााक श्रीवास्तव, विधायक मोती कश्यप, विधायक संदीप जायसवाल, जिला अध्‍यक्ष पीतांबर टोपनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल केडीए अध्यक्ष, ध्रुव प्रताप सिंह, प्रणय प्रभात पांडे, जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग, न.नि. अध्यक्ष संतोष शुक्ला, समस्त जिला पदाधिकारियों, समस्त मंडल अध्यक्षों, समस्त मोर्चा प्रकोठ पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जैन जिला पंचायत में बतौर सांसद प्रतिनिधि अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए आम जन को शासकीय योजनाओं के लाभ दिलाने सतत सक्रिय रहेंगे।

Exit mobile version