FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

माननीयों के लिए बड़ी राहत: मन्दसौर, नीमच जिले के विधायकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

भोपाल (यशभारत) । माननीयों के लिए बड़ी राहत की खबर है मन्दसौर, नीमच जिले के शेष सभी विधायकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी।  कल भोपाल में सभी ने  सेम्पल दिये थे। ये सभी  एहतियात एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अभी भोपाल में ही होम कोरेन्टीन रहेंगे। यह सभी विधायक जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के सम्पर्क में आये थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मन्दसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के साथ उनकी धर्मपत्नी भी होम कोरेन्टीन होंगी।

बता दें कि मन्दसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, मनासा विधायक माधव मारू, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना की रिपोर्ट आज कोरोना नेगेटिव आई है हालांकि विधायकगण एक टेस्ट और करवाने के बाद ही भोपाल से गृह क्षेत्र में लौटेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम