Monday, April 27, 2026
Latest:
FEATURED

मां उज्ज्वला ने रोहित की पत्नी अपूर्वा के लिए कहा …

न्‍यूज डेस्‍क। रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा ने मीडिया को बताया कि अपूर्वा चाहती थी कि रोहित उसको आपसी सहमति से तलाक दे नहीं तो वह उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवा देगी।
रोहित शेखर हत्याकांड में रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपूर्वा की नीयत उन्हें पहले से ठीक नहीं लग रही थी। इसके बारे में उन्होंने रोहित को आगाह किया था। उन्होंने कहा कि शायद रोहित ने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया। उज्ज्वला ने कहा कि अपूर्वा ने रोहित की हत्या कर मेरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया। उज्ज्वला का आरोप है कि अपूर्वा ने शादी के कुछ ही दिन बाद मई 2018 में रोहित को दो कानूनी नोटिस भी भेजवाया था।

रोहित की मां ने मीडिया को बताया कि अपूर्वा चाहती थी कि रोहित उसको आपसी सहमति से तलाक दे, नहीं तो वह उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवा देगी। जब रोहित अस्पताल में भर्ती था तब भी अपूर्वा उस पर आधारहीन आरोप लगाती थी। रोहित की मां ने बताया कि 12 सितंबर को रोहित की सर्जरी हुई थी। उसके दूसरे दिन उज्ज्वला अपूर्वा के वकील वेदांत वर्मा के घर पर अपूर्वा से मिलने पहुंचीं थीं। उन्होंने रोहित के अस्पताल में भर्ती होने की बात अपूर्वा को बताई और उससे मिलने के लिए कहा, लेकिन अपूर्वा तैयार नहीं थी। उज्ज्वला का आरोप है कि अपूर्वा रोहित से आपसी सहमति के साथ तलाक चाहती थी, साथ ही मेंटिनेंस भी चाहती थी। उज्ज्वला का आरोप है कि अपूर्वा कानूनी हथकंडे का डर दिखाकर रोहित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply