FEATUREDउत्तरप्रदेश

मांगें मनवाने के लिए महिला ने रचाई सीएम योगी आदित्य नाथ की तस्‍वीर से शादी, पूरे किए सारे रस्म

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो से एक महिला ने शादी की। इस युवती का कहना है कि इसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना पति मान लिया है। महिला ने बाकायदा सीएम योगी को पति मानकर रस्मों को पूरा किया। फिल्मी गानों के बीच जयमाल हुआ और मिठाइयां बांटी गईं। शादी में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी की महिलाएं बराती और घराती बनीं। सीएम योगी से शादी रचाने वाली इस महिला का नाम नीतू सिंह बताया जा रहा है। युवती ने सीतापुर में डीएम दफ्तर के पास विकास भवन के सामने कल गाजे-बाजे के साथ योगी आदित्यनाथ के फोटो से शादी रचाई। इतना ही नहीं इस शादी का मीडिया सहित सैकड़ों लोगों को निमंत्रण भेजा गया था।

दरअसल नीतू एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और महिलाओं के हित के लिए काम करती है। ये आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताएं अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए एक लंबे अरसे से आंदोलन कर रही हैं। ये सब सीएम योगी से गुहार कर रही हैं कि उनकी मांगो को सुना जाए और पूरा भी किया जाए। इस शादी के पीछे भी महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मकसद अपनी मांगें सीएम योगी तक पहुंचाना था। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि पति अपनी पत्नी को हर ख़ुशी देता है। उसकी हर जिद पूरी करता है। इसलिए नीतू सिंह ने ये रास्ता अपनाया है और अब वो योगी जी के साथ रहने की बात भी कह रही है।

Leave a Reply

Back to top button