Site icon Yashbharat.com

महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने अव्वल आने वाले भारतीय खिलाड़ी

c 7

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह भारत की ओर से पहले विकेटकीपर हैं, जिसने वनडे मैच में भारतीय जमीन पर अपने 200 कैच पूरे किए। वहीं, दुनिया के खिलाड़ियों की रैंकिंग में वह इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। धोनी ने यह कारनामा बुधवार को पुणे में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच में कर के दिखाया है। धोनी का यह कमाल मैच के तीसरे ओवर में दिखा था। तब उन्होंने कीवी खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल का कैच विकेट के पीछे लपका था। यही उनका 200वां कैच था। दुनिया में सबसे अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का नाम है।

कंगारू विकेटकीपर के नाम 417 कैच दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं, जिन्होंने 402 कैच लिए थे। कुमार संगकारा इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 383 कैच लपके थे। जबकि चौथे नंबर पर धोनी का नाम है, जिन्होंने 288 कैच पकड़े हैं।

Exit mobile version