Wednesday, May 20, 2026
jabalpur

महिला के साथ गैंगरेप

जबलपुर, मुनप्र। खमरिया थानांतर्गत खमरिया पिपरिया में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बहन उसके यहां रहने के लिए आयी थी। जिस पर इसी मोहल्ले के रहने वाले सोनू उर्फ सन्नू खान और उसके साथियों द्वारा अपनी बातों में उलझाकर महिला को घर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में खमरिया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी साली के सिर में दर्द रहता था जिसके कारण वह काफी परेशान रहती थी पिछले कुछ दिनों से वह पिपरिया में ही रह रही थी। यहीं रहने वाले सन्नू खान और उसके साथियों ने प्लान बनाकर महिला से कहा कि पास में ही एक व्यक्ति रहता है जो इस तरह की बीमारियों का शर्तिया इलाज करता है। महिला सोनू उर्फ सन्नू की बात में आ गयी और उनके साथ चली गयी। वहां पहले से ही दो तीन युवक और मौजूद थे। घर ले जाने पर इन लोगों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करना शुरू कर दिया और उसक साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जैसे तैसे इनके चंगुल से छूटकर महिला घर पहुंची और अपनी बहन तथा बहनोई को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी। पुलिस ने रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply