jabalpurमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी, जबलपुर के कृषि नगर क्षेत्र में वारदात

जबलपुर। शहर से कुछ दूरी पर आज रात एक महिला का अर्धनग्न अवस्था मे शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अधारताल थाना क्षेत्र के करौंदा नाला समीप कृषि नगर में देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक लगभग 25 वर्षीय महिला का शव दुर्गंध मारता हुआ यहां झाड़ियों के पास पड़ा है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कृत्य के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त दमोह निबासी के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

tavite

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply