
महाराष्ट्रः रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिली इमारत के तीन फ्लोर ढह गए। इसमें 200 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 15 लोगों को निकाला गया हैः
अदिति एस ठाकरे, मंत्री
रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक 5 मंजिला इमारत गिरने से इसमे करीब 200 लोगों के दबे होने की संभावना है। इस 5 मंजिला इमारत में 64 घर थे। एडीआरएफ पहुंच गई है।
अन्य मीडिया स्रोतों के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ में 5 मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में 70 से ज्यादा लोग दबे हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे महाड इलाके में हुआ। 10 साल पुरानी इमारत गिरी है।
बिल्डिंग में रहते थे 64 परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग में 64 परिवार रहते थे। तकरीबन एक घंटे पहले बिल्डिंग हिली। इसके बाद ही हादसा हुआ। अभी 25 परिवारों को सही सलामत निकाल लिया गया है। लेकिन अभी भी कई परिवार फंसे हैं।
News Updating..








