महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

Maharashtra CM Devendra Fadnavis

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कोरोना हो गया है. उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाने को भी कहा है.

फडणवीस ने ट्वीट किया, ”मैं लॉकडाउन के बाद से हर एक दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि ईश्वर चाहता है कि मैं कुछ समय के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं. मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं आइसोलेशन में हूं. डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, ”जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे covid19 टेस्ट करवाएं। सभी लोग ध्यान रखें.” बता दें कि देवेंद्र फडणवीस बिहार चुनाव में बीजेपी के प्रभारी हैं. वे बिहार में बीजेपी के लिए प्रचार भी कर रहे थे. वे लगातार रैलियों को भी संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 3rd T20I News: वेलिंगटन में आज सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला