राष्ट्रीय

महात्मा गांधी अस्पताल में 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी फरार

बांसवाड़ा । बांसवाड़ा में 3 लोगों की दिनदहाड़े महात्मा गांधी अस्पताल में धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मरने वालों में शब्बीर अहमद, शहीद पिता शब्बीर अहमद और शरीफ अहमद हैं। हत्याकांड को अंजाम आज सुबह 10 बजे दिया गया। वारदात को करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम जमीन विवाद को लेकर दिया गया है।

हत्याकांड की खबर मिलते ही शहर के बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दुकाने बंद हो गई। शहर के सभी स्कूलो की भी तुरंत छुट्टी हो गई। शहर में व्याप्त तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button