Site icon Yashbharat.com

महाकाल के साथ सेल्फी का डाक टिकट बनवा सकते हैं श्रद्धालु

mahakal

उज्जैन :  श्रावण में महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु भगवान के साथ अपना फोटो वाला डाक टिकट बनवा सकते हैं। डाकघर यह सुविधा फिलहाल देवासगेट स्थित मुख्य डाकघर में दे रहा है।

डाकघर की क्षेत्रीय निदेश प्रीति अग्रवाल के अनुसार यह सुविधा महाकाल मंदिर क्षेत्र में देने के लिए हमने कलेक्टर से जगह की मांग की है।

जगह मिल जाती है तो मंदिर के पास भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। श्रद्धालु मुख्य डाकघर में अपने कैमरे से खींचे फोटो लेकर भी आ सकते हैं। महाकाल दर्शन की यादगार के तौर पर वे डाक टिकट बनवा सकते हैं।

Exit mobile version