मध्य प्रदेश रजिस्ट्री की नई दरें 1 मई से लागू होगी

bhopal_vallabh_bhavan

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए एक अप्रैल से बढ़ने वाली रजिस्ट्री की नई दरों पर रोक लगा दी है
अब यह दरें 1 मई से लागू होगी।

पिछले कई दिनों से रजिस्ट्रार कार्यालय में लग रही भीड़ और बार-बार सर्वर डाउन होने से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रजिस्टार ऑफिस में रजिस्ट्री कराने वालों का स्लॉट बुकिंग भी बार-बार फेल हो रहा है, इसी को देखते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी
सरकार के इस फैसले का जनता ने स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें-  डोकलाम के पूर्व में तोर्सा नदी घाटी में जमीन साफ होने के संकेत, सैटेलाइट तस्वीरों से नई चिंता
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श