Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश रजिस्ट्री की नई दरें 1 मई से लागू होगी

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए एक अप्रैल से बढ़ने वाली रजिस्ट्री की नई दरों पर रोक लगा दी है
अब यह दरें 1 मई से लागू होगी।

पिछले कई दिनों से रजिस्ट्रार कार्यालय में लग रही भीड़ और बार-बार सर्वर डाउन होने से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रजिस्टार ऑफिस में रजिस्ट्री कराने वालों का स्लॉट बुकिंग भी बार-बार फेल हो रहा है, इसी को देखते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी
सरकार के इस फैसले का जनता ने स्वागत किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम