भोपाल। सरकार के बहुमत में आने के बाद राज्य सरकार ने 5 भाप्रसे के अधिकारियों के नए स्थापना आदेश जारी किए हैं।
आज राज्य शासन ने पाँच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। अभय कुमार वर्मा, अपर सचिव को कलेक्टर अशोकनगर, सुश्री प्रियंका दास, कलेक्टर जिला अशोकनगर को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल, विजय दत्ता कलेक्टर, दतिया को उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, संजय कुमार, उप सचिव को कलेक्टर, दतिया और मयंक अग्रवाल, उप सचिव को अपर कलेक्टर, जिला इंदौर पदस्थ किया है। सुश्री प्रियंका दास द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती प्रीति मैथिल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

