Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में भाप्रसे अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

Transfer

transfer

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्री राधेश्याम जुलानिया अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

श्रीमती रश्मि अरूण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एक अन्य आदेश में श्री सतीश कुमार एस. संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को कलेक्टर भिण्ड पदस्थ किया गया है। कलेक्टर भिण्ड श्री वीरेन्द सिंह रावत को वि.क.अ.-सह-आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इन्दौर पदस्थ किया है।

Exit mobile version