मध्य प्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बोले CM शिवराज- नाइट कर्फ्यू पर फैसला कलेक्टर लेंगे
Lockdown Again in MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश मेें अब लॉक डाउन नहींं लगाया जाएगा ।
जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कब से लागू होगा, इसके बारे में जानकारी आना बाकी है।
उल्लेखनीय है देश के कई शहरों में दीवाली के बाद अचानक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन शहरों में मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर भी शामिल हैं।
No lockdown to be imposed in the state: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh Chief Minister (File pic) #COVID19 pic.twitter.com/cR5BCY2uWq
— ANI (@ANI) November 20, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर हालातों का जायजा लियाा
माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है। सभी की नजर प्रदेश के दो सबसे बड़े शहरों, भोपाल और इंदौर की गाइडलाइन को लेकर भी है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद नियमों को लेकर सख्ती का दौर शुरू हो गया है।
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में यह बात साफ कर दी। जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कब से लागू होगा, इसके बारे में जानकारी आना बाकी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 425 मामले सामने आने और इंदौर में 313 मामलों के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बैठक बुलाई थी।
कोरोना पर होने वाली समीक्षा बैठक से पहले ही यह कयास थी कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, रीवा और सतना जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। इसी के साथ यह भी बताया था कि सरकार कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।
नाइट कर्फ्यू पर फैसला कलेक्टर लेंगे
जिन शहरों में कोरोना की 5% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है, वहां रात 10 से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू रहेगा। 5% पॉजिटिविटी रेट यानी कोरोना के हर 100 टेस्ट में 5 टेस्ट पॉजिटिव पाए जाएं। ऐसे जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद वहां के कलेक्टर नाइट कर्फ्यू लगाने के बारे में आखिरी फैसला लेंगे।
प्रदेश के गृह नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में बताया, प्रदेश में #Covid_19 के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। इस समय हर नागरिक को सावधान रहने की जरूरत है। सरकार ने सावधानी और सुरक्षा के लिहाज से सारे विकल्प खुले रखे हैं। इस संबंध में गृह विभाग सभी जरूरी निर्णय आज शाम तक लेगा।








