Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में किसी भी वक्त हो सकती है निकाय चुनावों की घोषणा

mp_election_offic

mp_election_offic

Madhya Pradesh Local Body Elections: शुक्रवार को प्रदेशभर में होने वाले नगरोदय कार्यक्रम के बाद कभी भी नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा की जा सकती है। चुनाव की अध्ािसूचना के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि 13 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव कराने का शपथ पत्र हाईकोर्ट में दाखिल करने के कारण अब स्थानीय चुनाव को टालना संभव नहीं है। यही वजह है कि 12 मार्च को सरकार ने नगरोदय कार्यक्रम के जरिये सभी शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

इसमें भूमिपूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम भी सम्पन्न् किए जा सकेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इसी दिन प्रदेश भर के लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसलिए यह तय माना जा रहा है कि 13 तारीख या इसके बाद चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। संभावना है कि अप्रैल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

Exit mobile version