मध्यप्रदेश में शिव “राज” 17 सीटों पर भाजपा आगे 7 पर कांग्रेस

Anuppur by Election

Live MP मध्यप्रदेश में शुरुआती रुझान में भाजपा निर्णायक बढ़त हासिल करती दिख रही है 17 सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं जबकि 7 सीट पर कांग्रेस आगे है। अभी तक 8 मंत्रियो की जानकारी मिली है यह सभी कांग्रेस से आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है। नतीजों को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर की जा रही है। आरंभिक रुझानों में भाजपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। फिर चला प्रदेश में कमल फूल का जादू। पंजा छोड़कर फूल छाप हुए नेता अधिकतर सीट पर आगे चल रहे हैं।