मध्यप्रदेश में फिर प्रशासनिक सर्जरी, कई बड़े अधिकारियों के तबादले
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण किये गए है।
रविन्द्र कुमार मिश्रा आयुक्त रेशम मध्यप्रदेश को चम्बल मुरैना सम्भागका कमिश्नर बनाया गया है।
वीरेंद्र सिंह रावत कलेक्टर शाजापुर को कलेक्टर भिंड बनाया गया है, तथा भिंड के कलेक्टर छोटे सिंह को उप सचिव बनाय गया है।
इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में डीपी गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चम्बल रेंज को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
मनोज शर्मा पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक चम्बल मुरैना रेंज बनाया गया है।
मनोज कुमार सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल को पुलिस अधीक्षक भिंड पदस्थ किया गया है।
नागेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक भिंड को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
इसी तरह अमिताभ अवस्थी उप सचिव मध्यप्रदे शासन मुख्य सचिव कार्यालय को तत्काल प्रभाव से उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास पदस्थ किया गया है।

