Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश पहुंचे जेपी नड्डा, कहा- विश्वास है कि MP की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा

03 09 2023 jp nadda gave green signal to jan ashirwad yatra

JP Nadda in MP हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद यात्रा का लक्ष्य है। विश्वास है कि MP की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। हम फिर कमल खिलाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा। हम जनता को बताएंगे कि कैसे 20 साल पहले का मध्यप्रदेश था। आज मध्यप्रदेश का परिवर्तन हुआ है। MP उत्तम राज्य के रूप में आगे बढ़ा है, इसके लिए शिवराज सिंह को बधाई।

नड्डा ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। जेपी नड्डा ने कमल नाथ पर चुटकी लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने, शिवराज की सरकार ने विकास के कई काम किया था, हमने तो छिंदवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज खुलवाया है।

मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में कहीं। नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे।

Exit mobile version