Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश निवासी एक परिवार के 5 लोगों ने गुजरात के दाहोद में की आत्महत्या

04 09 2020 alirajpur sucide dahod

आलीराजपुर/अहमदाबाद। आलीराजपुर जिले के ग्राम बरझर के मूल निवासी दाउदी बोहरा समुदाय के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव गुजरात के दाहोद में उनके घर में मिले हैं। पुलिस को शक है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक खुदकुशी की है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि हम मर्जी से कदम उठा रहे हैं, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस के अनुसार आलीराजपुर जिले के बरझर निवासी 42 वर्षीय सैफुद्दीन शब्बीरभाई दुधियावाला परिवार के साथ करीब 10 साल पहले दाहोद में बस गए थे। वे वहां डिस्पोजल सामग्री का कारोबार करते थे। गोधरा रोड स्थित सुजाईबाग में उनके निवास पर शुक्रवार सुबह सैफुद्दीन, उनकी 35 वर्षीय पत्नी मेजबीन, 16 वर्षीय जुड़वां बेटियां जैनब और अरवा व सात वर्षीय छोटी बेटी हुसैना के शव मिले।

मृतक सैफुद्दीन के पिता शब्बीरभाई दुधियावाला ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र साली से सोना लेने के चलते आर्थिक रूप से दबाव में था। उसकी साली उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस इस घटना के विविध पक्षों की जांच कर रही है। परिवार में केवल पिता शब्बीरभाई दुधियावाला ही जिंदा बचे हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि जब शुक्रवार सुबह उन्होंने देखा कि उनका बेटा और उसके परिवार के सभी सदस्य बेहोश पड़े हैं। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी ओर मदद के लिए बुलाया। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। सैफुद्दीन ने कर्ज ले रखा था, जिसके बढ़ जाने से वह काफी चिंतित था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शवों को 8 के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version