Wednesday, May 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी ज्यादा अमीर हैं एमपी के ये सांसद, ADR की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे नम्बर पर हैं विवेक तनखा

मध्यप्रदेश : आज हम आपको मध्यप्रदेश के नेताओं की बढ़ती संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे। जैसा की हम सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश का कर्ज बढ़ता जा रहा है और राज्य का खजाना लगातार खाली होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यहां के नेता अपनी संपत्ति में चौगुनी वृद्धि करते जा रहे हैं।

सबसे चर्चित नाम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ आते हैं। Association for Democratic Reforms (ADR) की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, नकुलनाथ की संपत्ति 650 करोड़ रूपये है, जिससे वह मध्यप्रदेश के सबसे अमीर सांसद बने हैं।

दूसरे नंबर पर ग्वालियर रियासत के महराज ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जिनकी संपत्ति करीब 350 करोड़ रूपये है। इतिहास में ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार को मध्यप्रदेश के सबसे अमीर राजघराने के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा भी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति की मात्रा 100 करोड़ रूपये से अधिक है। उन्होंने 1999 और 2022 में दो बार राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा की है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम