Coronaमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के लिये गुड न्यूज, 39 में 7 कोरोना मरीज ठीक

भोपाल। कोरोना वायरस के भारी संक्रमण वाले महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच में स्थित मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण एवं संक्रमित मरीजों की तबीयत में सुधार की खबर आ रही है। रविवार शाम तक की स्थिति में कुल 39 संक्रमित मरीजों में से 7 की तबीयत में सुधार हुआ है। इनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी यह सभी सात लोग संक्रमण से मुक्त हो गए हैं, इन पर जान का कोई खतरा नहीं है परंतु ऑब्जरवेशन में हैं।

जबलपुर-ग्वालियर का प्रदर्शन सबसे अच्छा, इंदौर-शिवपुरी सबसे खराब

जिन मरीजों की हालत में सुधार हुआ है उनमें 6 जबलपुर के एवं एक ग्वालियर का है। सीनियर डॉक्टर्स का कहना है कि 3 दिन पहले इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 4 दिन बाद एक बार फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। तीसरे सैंपल की जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। ये लोग ठीक हो चुके हैं, अब इनमें कोरोनावायरस के लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं और हालत भी सामान्य है लेकिन, हम दूसरी जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके ठीक होने के बारे में बुलेटिन जारी करेंगे।

मध्य प्रदेश में कुल 39 मरीज, 2 संक्रमित, 6 संदिग्ध की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। जिसमें से 2 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। इंदौर में शनिवार को फिर पांच नए केस कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं। इस तरह यहां बीते 5 दिन में औसतन 5 केस सामने आया है। अकेले इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं ग्वालियर में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। जबलपुर में 8, भोपाल में 3, ग्वालियर में 2 और शिवपुरी में 2 केस आ चुके हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अब तक 338 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिसमें 264 निगेटिव पाए गए गए। इसके अलावा 125 यात्रियों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 1060 संदिग्धों को घरों में आइसोलेट किया गया है। वहीं 8670 यात्रियों की जानकारी स्टेट पोर्टल में सर्विलेंस के लिए अपलोड की गई है। थाना की मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी चतुराई के साथ इस बात को छुपा लिया कि कितने ऐसे लोगों की मृत्यु हुई है जिनके सैंपल कलेक्ट कर दिए गए थे लेकिन जांच आने से पहले उनकी मौत हो गई।

Back to top button