Sportsखेल

मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप ने भारत को दिलाया एक और ओलिंपिक कोटा

दोहा। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 14वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतते हुए टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल किया। यह टोक्यो ओलिंपिक में निशानेबाजी में भारत का 13वां कोटा है।

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के 18 वर्षीय ऐश्वर्य फाइनल में 449.1 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर रहे। कोरिया के किम झोंगहुआन ने 459.9 अंकों के साथ स्वर्ण और चीन के झोंगहाओ झाओ ने 459.1 अंकों के साथ रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने 120 शॉ्टस के क्वालीफाइंग राउंड में 1168 अंक हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इस इवेंट में तीन कोटा स्थान दांव पर थे। अब भारत को 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दो कोटा स्थान हासिल हो चुके हैं। उनसे पहले अनुभवी संजीव राजपूत भी कोटा हासिल कर चुके हैं। 2012 लंदन ओलिंपिक्स में भारत के 11 शूटर्स ने हिस्सा लिया था जबकि 2016 रियो डी जनेरियो ओलिंपिक में भारत के 12 शूटर्स ने हिस्सेदारी की थी।

Leave a Reply

Back to top button