Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे ने स्वीकार किया चैलेंज, देखें व्यायाम का VIDEO

images 79

भोपाल। मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर शुरू किए गए फिटनेस कैंपेन “हम फिट तो इंडिया फिट’ के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिटनेस चैलेंज किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया.

इस वीडियो में खेलमंत्री एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं. वे इस वीडियो में युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं. इस पोस्ट में खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को चुनौती दी है.

बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने #HumFitTohIndiaFit टैग के साथ एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया था. इस वीडियो के साथ उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली, बैटमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और एक्टर हृतिक रोशन को चैलेंज दिया था.

राठौड़ का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए कोहली ने अपना एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ कोहली ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर एमएस धोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर क्रिकेटर विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया. कोहली के चैलेंज का जवाब देते हुए पीएम ने ट्वीट किया कि वह जल्द ही अपना फिटनेस वीडियो शेयर करेंगे. हालांकि पीएम के इस ट्वीट पर राजनीति शुरू हो गई है.

Exit mobile version