Site icon Yashbharat.com

CM मोहन यादव सहित पूरे 35 मंत्रियों का हो सकता है मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल

wp 17032306057948980716161505298331

CM मोहन यादव सहित पूरे 35 मंत्रियों का का हो सकता है। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल से जुड़ी इन खबरों को बीते रविवार की दोपहर के बाद ही yashbharat.com ने सबसे पहले सम्भावनाओं में बताया था। यह इसलिए भी क्योंकि फिलहाल कोई कारण नहीं जब मंत्रिपद बचा कर रखे जाए। बहरहाल यह दोपहर बाद क्लियर हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार आज सोमवार को मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार होगा। दोपहर 3:30 बजे एमपी कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में 35 मंत्रियों का पूरा सीएम मंत्रिमंडल होने वाला है। इसमें 34 मंत्री होंगे जबकि इनके अलावा सीएम भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को सीएम बनाया है। वहीं सीएम बनने के बाद से मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर गए थे। इस दौरान मंत्रिमंडल को लेकर शीर्ष नेताओं के साथ भी बैठकें की गईं। दिल्ली में डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की। उनके साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली की इन बैठकों में शामिल रहे।

कैबिनेट में इस बार कई नए नामों को शामिल करने को लेकर चर्चा की जा रही है। इसे लेकर शीर्ष नेताओं के साथ सीएम मोहन यादव लगातार मंथन कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ पुराने चेहरे भी मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे।

Exit mobile version