अजब गजबधर्म

मदुरैः मंदिर की अजीब परंपरा, लड़कियों को देवी मान ऐसी हालत में करते हैं पूजा

मदुरै। नवरात्र के चलते देशभर में देवी मंदिरों में पूजा पाठ का दौर चल रहा है। इन 9 दिनों में लोग कन्याओं को भी देवी रूप मानकर पूजते हैं। लेकिन मदुरै में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जो सुनने में ही अजीब लगती है।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के अनुसार यहां के देवी मंदिर में लड़कियों को अर्धनग्न हालत में पूजा जाता है। इसके लिए उन्हें अपने ऊपरी शरीर पर कोई भी कपड़ा पहनने की अनुमति नहीं होती। ऐसी 7 लड़कियों को अपने ऊपरी शरीर पर केवल आभूषण पहनकर 15 दिनों तक मंदिर में एक पुरुष पुजारी के साथ रहना होता है।

खबर के अनुसार मदुरै के लगभग 60 गावों में इस तरह की परंपरा चली आ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने इसमे हस्तक्षेप किया है और निर्देश जारी किए हैं कि इन लड़कियों को अपना शरीर ढकने दिया जाए।

इस अजीब रिवाज को लेकर मदुरै के कलेक्टर के वीरा राघवा राव ने बताया कि माता-पिता अपनी मर्जी से अपनी बेटियों को यहां भेजते हैं। हमने सूचना के बाद आदेश दिए हैं कि लड़कियों को उचित कपड़े पहनाए जाएं, चाहे तो उसके ऊपर भले ही आभूषण पहन सकती हैं।

राव के अनुसार जांच में अब तक तो किसी तरह की गलत हरकत की जानकारी नहीं मिली है, लोग इन लड़कियों को देवी रूप मानते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply