Site icon Yashbharat.com

मत्स्य विभाग का सहायक संचालक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

22 12 2020 ratlam bribe crime

रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने मंगलवार दोपहर होमगार्ड कालोनी रोड स्थित मछली पालन विभाग के मत्स्योद्योग कार्यालय में सहायक संचालक आरोपित बहादुर सिंह को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। उक्त रिश्वत जावरा तहसील के रूपनिया डेम में मछली पालने के लिए अनुदान राशि स्वीकृत कराने के लिए पट्टाधारी शोभाराम धाकड़ निवासी ग्राम पिपलोदी से ली गई थी।

शोभाराम ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले मछली पालन के लिए रुपानिया डेम का पट्टा शासन से आवंटित कराया था। उन्हें पट्टा जारी हो गया था शासन की तरफ से डेढ़ लाख रुपए का अनुदान मछली पालन के लिए मिलना है। उसके लिए उन्होंने सहायक संचालक बहादुर सिंह से एक हफ्ता पहले संपर्क किया था। अनुदान के लिए आवेदन करने और अनुदान स्वीकृत कराने के लिए बहादुर सिंह ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने दो किस्तों में रुपये देने की बात तय की थी।

पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए देना था। इसकी शिकायत उन्होंने 18 दिसंबर को उज्जैन जाकर लोकायुक्त एसपी को की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने बहादुर सिंह को रिश्वत लेते पकड़ने की योजना बनाई और वॉइस रिकॉर्डर देकर शोभाराम को बहादुर सिंह के पास भेजा। बहादुर सिंह ने उनसे बात की तो शोभाराम ने पहली किश्त के 10 हजार रुपये 22 दिसंबर को देना तय किया।

Exit mobile version