Site icon Yashbharat.com

मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत कई घायल

bulans shahar hadsa 2018123 165915 03 12 2018 m

2 घायल, एक नाजुक
सुबह चौरई में सड़क हादसा
चीख पुकार मची
जबलपुर, यशभारत। चौरई काली मंदिर के पास आज उस वक्त चीख पुकार मच गई जब अनियंत्रित होकर ट्रैैक्टर ट्राली काली मंदिर के समीप पलट गया। मौके पर खून ही खून हो गया। 108 लेकर मेडिकल पहुंचती जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायल हैं जबकि एक की हालत नाजुक है।
बरगी पुलिस के मुताबिक आज सुबह 7:30 बजे खमरिया ईटा भट्टा से एक ट्रैक्टर में 4 मजदूर सवार होकर बरगी की ओर आ रहे थे ट्रैक्टर जैसे ही चौरई ग्राम के काली मंदिर के पास पहुंचा ही था, इसी दौरान उसका वाहन चालक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन आगे जाकर पलट गया। पुलिस ने 108 की मदद से उपचार के लिए सभी को मेडिकल रवाना किया। जहां पर उपचार के दौरान ट्रैक्टर चालक ओंकार गौड़ पिता हीरालाल 25 वर्ष निवासी चौरई एवं 25 वर्षीय बंदना भूमिया निवासी बसंत नगर उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में जित्तू अंजलि भूमिया को चोटें आई वहीं अनिकेत भुमिया की हालत नाजुक बनी हुई है।
ट्रैक्टर में 45 वर्षीय जीतू गोंड 10 वर्षीय अंजली भूमिया 7 वर्षीय अनिकेत भूमिया एवं 24 वर्षीय बंदना भूमिया सवार थे ट्रैक्टर को चौरई निवासी ओंकार गोंड़ चला रहा था।

Exit mobile version