मक्का की मस्जिद में ‘गेम’ खेलती महिलाओं की तस्वीर वायरल, सऊदी में मची खलबली
नेशनल न्यूज डेस्क। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में बुर्का पहनें चार महिलाएं बोर्ड गेम खेलती दिख रही हैं. चारों महिलाएं मक्का के पवित्र मस्जिद परिसर में बैठी हैं.
इस तस्वीर को देखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के कुछ ही घंटे बाद सऊदी के अधिकारियों ने एक बयान जारी किया है.
सऊदी अधिकारियों ने कहा, “पिछले शुक्रवार को 11 बजे पवित्र मस्जिद के कुछ सिक्योरिटी अफसरों ने चार महिलाओं को बोर्ड गेम ‘सिक्वेंस’ खेलते देखा. इसके बाद हमने वहां महिला सिक्योरिटी गार्ड्स को उनके पास भेजा, जिन्होंने उन्हें वहां ऐसा न करने को कहा. सिक्योरिटी की बात मानकर महिलाओं ने तुरंत खेल बंद कर दिया और वहां से चली गईं.

