Site icon Yashbharat.com

मकान से दिनदहाड़े 60 हजार के जेवर पार

yashbharatnew

कटनी। विवेक शुक्ला। शहर से लेकर गांव-गांव तक चोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। आए दिन घर, मकान व दुकानों के ताले टूट रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई वारदातों में मामला दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। यह बात और है कि दर्जनों चोरी की वारदातों के घटित होने के बाद पुलिस को एक-दो वारदातों का पर्दाफाश करने में सफलता मिल जाती है।

बहरहाल चोरी की पिछली कई वारदातों में शामिल बदमाशों का पुलिस सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम गाताखेड़ा में अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े मकान के अंदर से लगभग 60 हजार रूपए कीमती सोने-चांदी के जेवर व मूर्ति लेकर चंपत हो गए।

पुलिस ने विश्वनाथ यादव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार बरही थाना अंतर्गत पुराना तालाब के पास स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने अंदर से मोबाइल व मेमोरी कार्ड सहित लगभग 12 हजार रूपए कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस ने दुकान संचालक दीपक पिता बालमुकुंद गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version