jabalpur

मकान का ताला तोड़ चार लाख की चोरी

जबलपुर। चोर लुटेरों ने आम नागरिकों का जीना मुश्किल कर रखा है.बीते एक माह से शहर में करीब एक दर्जन लूट, एक दर्जन से ज्यादा नकबजनी और चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. ऐसी ही एक वारदात मदन महल थाना क्षेत्र के महानद्दा में रविवार की रात हुई. यहां चोरों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के सूने घर को निशाना बना लिया।

दो दिन पूर्व दिनेश मूलचंदानी अपने परिवार के साथ बाहर गए थे और उनकी अनुपस्थिति में उनके रिश्तेदार घर पर रात को सोने के लिए आते थे. रविवार की रात जब दिनेष के चाचा वहां सोने के लिए पहुंचे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा. इसके बाद वह सभी कमरों में दाखिल हुए जहां सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारियों के लॉक भी खुले हुए थे।

दिनेश को जब चोरी की सूचना मिली तो वे तुरंत वापस लौटे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बहरहाल चोरों ने घर का सारा कीमती सामान उड़ा लिया. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख बताई गई है. पुलिस ने एसएसएएल और डॉग स्क्वाड की मदद से छानबीन की लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.उधर पुलिस भी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से भारी परेशान है।

संभावना यह जताई जा रही है कि ग्रीष्म कालीन छुट्टियों के चलते घर लॉक करके जो लोग इधर उधर घूमने निकल जाते हैं, उनके मकानों को चोर गिरोह निशाना बनाते हैं. आजकल इनकी मदद घर में काम करने वाली नौकर नौकरानियां रैकी में और घर के बंद या खाली होने की सूचना देकर करते हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply