Site icon Yashbharat.com

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Raj Kaushal Passed away Mandira Bedi husband death news

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी।

परिवार वाले थे शादी के खिलाफ
मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली।

 

Exit mobile version