Site icon Yashbharat.com

मंत्री के बंगले का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

images 4

भोपाल। दिव्यांगों का 10 दिनों से जारी प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान 5 दिव्यांग क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इधर, दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस भी कूद पड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले बच्चों को नीलम पार्क पहुंचकर भोजन कराया।

कांग्रेसियों ने दिव्यांगों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को पूरा कराकर रहेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले का घेराव करने निकल गए। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं को जेल भी भेजा गया।

बता दें दिव्यांगजन 18 दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। मंगलवार को उन्होंने जल सत्याग्रह किया था। इस दौरान मंत्री विश्वास सांरग ने पहुंचकर उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन लिखित में कुछ नहीं दिया। जिससे नाराज दिव्यांग बुधवार को भी 5 दिव्यांग बच्चे क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

इसमें कोमल सिंह बघेल, शीतल वर्मन, राधेश्याम पाल, अरुण यादव, गौथर लाल यादव शामिल हैं। वहीं मंगलवार को जल सत्याग्रह में शामिल हुए बरकतउल्ला अंसारी व संतोष बिसेन को जेपी अस्पताल में भर्ती करया गया है। धरना-प्रदर्शन दृष्टिहीन बेरोजगार संघर्ष समिति मप्र की ओर से दस दिन चलाया जा रहा है। दृष्टिहीन बेरोजगार संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

 

Exit mobile version