Corona

मंडला में 4 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या

मंडला, (यश भारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला)
मण्डला मैं करोना पॉजिटिव की संख्या 4 हो गई है।
नागपुर से आए 35 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होने से जिले में कोरोना के 2 एक्टिव प्रकरण सहित कुल 4 मामले हो गए हैं।

संक्रमित युवक नागपुर से वापस आने पर उसके लक्षणों के आधार पर उसे कोरोना केयर सेंटर में रखा

गया था। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया के निर्देश पर युवक की कोरोना जांच के लिए सेम्पल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट 28 मई की रात्रि में पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

Back to top button