Site icon YASHBHARAT.COM

मंडला जिले में मिले कोरोना के आठ नए प्रकरण

images 2020 07 25T164934.021

आशीष शुक्ला..

मण्डला। जिले में कोरोना से संक्रमण के 8 मामले मिले हैं। जिनमें मंडला शहर और घुघरी में 3-3, बिछिया और निवास में 1-1 मरीज सम्मिलित हैं।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गज्जूदेवरी निवास में 7 वर्षीय बालक, रानी अवंती बाई मंडला में 27 वर्षीय पुरूष, जेल केम्पस में 47 वर्षीय पुरूष एवं इंदिरा जी वार्ड मंडला में 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

इसी प्रकार बुधनवाड़ा बिछिया में 22 वर्षीय महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में 42 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय एवं 36 वर्षीय पुरूष कोरोना जांच में पॉजीटिव पाये गए हैं।

सभी कोरोना संक्रमितों को उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version