मंडला के घुघरी से मिले कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज
मंडला। घुघरी से मिले कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
मण्डला के घुघरी के बाजार वार्ड निवासी 23 एवं 50 वर्षीय व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
जिन्हें उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

