Site icon Yashbharat.com

20 हजार फर्जी Voter ID Card बरामद, कांग्रेस पर लगे आरोप

mcms 25

वेब डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब जब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में देश के दो बड़े राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बेंगलुरू में कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यहां मैं हजारों की संख्या में मतदाता पहचान पत्र देखकर चौंक गया हूं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “बेंगलुरू में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। मै यह देखकर चौंक गया हूं कि एक निजी अपार्टमेंट में 20 हजार से अधिक मतदाता पहचान पत्र पाए गए। मैंने स्वयं एक जगह का दौरा किया”। गौड़ा ने बताया कि यह मतदाता पहचान पत्र जलाहल्ली इलाके के एक अपार्टमेंट में मिले। उन्होंने इसके पीछे कांग्रेस के विधायक राजजारेश्वर नागारा मुनीरथना नायडू का हाथ बताया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने फायदे के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम कर्नाटक मे कांग्रेस का गुंडा राज नहीं चलने देंगे। 20 हजार मतदाता पहचान पत्र लेपटॉप के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के कब्जे में हैं। गौड़ा ने बताया कि उन्होंने खुद व्यक्तिगत रूप से देखा कि कैसे कांग्रेस लोकतंत्र के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच की करने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे और इस पूरे मामले की शिकायत करेंगे कि कैसे कांग्रेस और उसके प्रत्याशी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने की मांग करेंगे।

Exit mobile version