Site icon Yashbharat.com

भोपाल में दर्जी के खिलाफ अजीबोगरीब मामला दर्ज, साइज से छोटा कच्छा सिलने का आरोप

habibganj 1594981110

Bhopal-हबीबगंज में एक अजीबो-गरीब केस देखने को मिला है। यहां पर युवक ने दर्जी ( टेलर) के खिलाफ कच्छा छोटा सिलने के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसने दो मीटर कपड़ा दिया था, लेकिन दर्जी ने उसका कच्छा छोटा सिल दिया। जब उसके पास शिकायत लेकर गए तो उसने कच्छा बड़ा करने से मना कर दिया।

इससे नाराज युवक हबीबगंज थाना शिकायत लेकर पहुंच गया। उसने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। ऐसी शिकायत आने के बाद पुलिस हैरत में पड़ गई। असल में, इसमें कोई क्रिमिनल केस नहीं बनता है। इसके बाद भी पसोपेश में पड़ी पुलिस ने काफी सोच-विचार के बाद युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव तक मामला पहुंचा तो उन्होंने भीम नगर निवासी युवक कृष्णकांत दुबे को बुलाया और इस मामले को सिविल न्यायालय में ले जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले कोर्ट में ही हल किए जाते हैं।

ये है मामला 

भीमनगर निवासी कृष्णकांत दुबे से जुड़ा है। उन्होंने गुरुवार शाम को हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया है कि पांच नंबर मार्केट में एक टेलर की दुकान है। उसको मैंने 2 मीटर कपड़ा कच्छा बनाने के लिए दिया था। इसके बावजूद टेलर ने कच्छा छोटा सिल दिया है।

Exit mobile version