Site icon Yashbharat.com

भोपाल के इब्राहिमगंज में फूटा कोरोना बम, एक साथ 33 मरीज मिले

yashbharatnews

भोपाल। भोपाल का इब्राहिमंगज कोरोना का नया हॉटस्पाट बन गया है। यहां शनिवार को 33 मरीज मिले हैं। यह मरीज आधा किमी के दायरे में 3 संकरी गलियों में मिले हैं।

यहां पिछले पांच दिन में कोरोना के 63 मरीज मिल चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम ने गुरुवार को यहां पर सैंपल लेने के लिए विशेष अभियान चलाया। इन 33 मरीजों के साथ भोपाल में शनिवार को 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

भोपाल में अब तक 3297 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2204 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा शुक्रवार रात से शनिवार के बीच चार मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक की एम्स में, जबकि50 साल से ऊपर की दो महिलाओं और 62 साल के पुरुष की हमीदिया में मौत हुई है।

Exit mobile version