जबलपुर, (यशभारत आशीष शुक्ला) भू-माफिया, सूदखोर, एवं चिटफंड कम्पनी की शिकायत हेतु जबलपुर पुलिस ने जारी किया हैल्पलाईन नम्बर 7587632800 जारी किया है
पुलिसहै अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने पहल करते हुये संस्कारधानी जबलपुरवासियों हेतु भू-माफिया, सूदखोर, एवं चिटफंड कम्पनी से सम्बंधित शिकायतों के लिये एक हैल्प लाईन नम्बर 7587632800 जारी करते हुये उप पुलिस अधीक्षक पूजा पटेल को प्रभारी एवं उप निरीक्षक कोमल बागरी को सहायतार्थ लगाया गया है।
जबलपुर पुलिस द्वारा जारी हैल्पलाईन नम्बर लगाकर संस्कारधानी जबलपुरवासी भू-माफिया, सूदखोर, एवं चिटफंड कम्पनी से सम्बंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

