Latest

भूत बंगला बन चुका है भाटिया परिवार का घर, रात छोड़ो यहां दिन में नहीं गुजर रहे लोग

वेब डेस्क। संतनगर बुराड़ी स्थित भाटिया परिवार के मकान में एक साथ 11 लोगों की मौतों को लेकर पड़ोसियों के मन में अजीब सा डर बैठ गया है। पड़ोसियों का कहना है कि अभी तो सुबह से शाम तक घर के आपसास लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन धीरे-धीरे यह भीड़ कम होती जा रही है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने भाटिया परिवार के मकान को भूतिया बंगला भी कहना शुरू कर दिया है।

11 deadbodies 1530462649

लोगों का कहना है कि वहां से गुजरने पर अजीब सा अहसास होता है, यह उनका वहम है या कुछ और उन्हें पता नहीं। लेकिन यह पूरी तरह हकीकत है कि अंधेरा होते ही भाटिया परिवार के सामने से अब लोगों ने गुजरने से परहेज करना शुरू कर दिया है। भाटिया परिवार के ठीक बराबर वाले मकान में रहने वाले पड़ोसी कुलदीप ने बताया कि घटना के बाद से बच्चे बुरी तरह डरे हुए हैं। हालत यह है कि बच्चे बाहर खेलने जाने से भी डर रहे हैं।
11 deadbodies 1530502335
कुछ ऐसा ही डर आसपास रहने वाली महिलाओं ने भी जताया। घर के सामने घर एक बुजुर्ग पड़ोसी रामकरन ने बताया कि जब इस तरह घर के कई लोगों की मौत हो जाती है तो उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिलती, बल्कि उनकी आत्माएं भटकती रहती हैं। ऐसी आत्माएं उस ही स्थान पर वास कर जाती है, जहां उनके साथ हादसा हुआ हो। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ ऐसे भी लोग थे जो बिल्कुल सामान्य थे। उनका कहना था, तंत्र-मंत्र या आत्मा भटकने जैसे कोई चीज नहीं होती है। लोग सिर्फ अपने वहम और खौफ से डरते हैं।

वहीं बुराड़ी इलाके में प्रॉपर्टी का काम करने वाले ज्यादातर लोगों का कहना था, इस तरह के मकानों को कोई भी, किसी भी कीमत में खरीदने को तैयार नहीं होता है। वैसे भी मकान के सभी सदस्य खत्म हो गए और मकान पर अब किसका मालिकाना हक होगा, अभी यह तय होगा। शायद इसको तय करने में लंबा समय लग जाएगा। ऐसे में पुलिस की जांच के बाद लंबे समय के लिए मकान बंद हो जाएगा। पड़ोसियों को अब इस मकान के भूतिया मकान बनने का खतरा है।

Leave a Reply

Back to top button